षड्दर्शन विश्व अखाडा परिषद के उद्घाटन

शड्दर्शन विश्व अखाडा परिषद, उत्तर प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन  कल ७ अगस्त को अपराध एक बजे सदुरु कबीर जागु आश्रम, दसौली, निकट ईंटीग्रल यूनिवर्सिटी , कुर्सी रोड, लखनऊ में किया जा रहा है | इस मौके पर परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जानकीदास बापू सहित राष्ट्रीय  महामंत्री संतोष दास खाकि, महंत सजीवन दास राष्ट्रीय सचिव गुजरात, महेंद्र दास राष्ट्रीय  संयोजक, घत्रा पीढाधिश्वर राष्ट्रीय प्रशासनिक प्रभारी, अमृत दास खाती राष्ट्रीय  प्रवक्ता, देवेशाचार्य  प्रदेश महामंत्री, रमेश्वरानंद प्रदेश सचिव, मनमोहन गुजरात कार्यकारिणी सदस्य सुखराम दास प्रदेश को प्रभारी गोकुलदास प्रदेश प्रभारी सहित कई प्रमुख महन्त उपसिथ्त रहेंगे | इस आशय की जानकारी अखाड़ा परिशद, उत्तर प्रदेश के संयोजक मंहत योगेंद्र दास साहेब ने दी |